NSS
National Service Scheme (NSS)
We are pleased to announce that RPS College, Harnaut, recognizes the National Service Scheme (NSS) as an integral extracurricular activity for students. The college actively participates in a variety of NSS initiatives aimed at fostering social responsibility and community engagement. These activities include Health Awareness Programs, Environment Conservation Programs, Tree Plantation Drives, Free Health Check-up Camps, Fire Safety Awareness Sessions, Save Girl Child Campaigns, Encephalitis Awareness Camps, Cleaning Drives, and Gardening Projects. Additionally, the college observes significant days of national importance and celebrates International Yoga Day.
The NSS program at RPS College is designed to nurture socially conscious and responsible citizens. Currently, the college has 250 enrolled NSS volunteers, who are actively involved in two dedicated NSS units. These volunteers are engaged in meaningful community service, helping to build a stronger, more socially aware student body.
NSS Program
Mr. Navin kumar
Assistant Professor, Department of Hindi & NSS Programme Officer
Contact No. Nodal Officer: +91 8969598995
Email - navink801@gmail.com
Nasha Mukti Abhiyan 2026
आरपीएस कॉलेज, हरनौत में एनएसएस के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम का सफल आयोजन
हरनौत (नालंदा) में किया गया !
आज आरपीएस कॉलेज, हरनौत के भव्य सेमिनार सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के द्वारा ‘नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम विशेष संबोधन का सीधा (लाइव) प्रसारण कॉलेज के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों को दिखाया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन और संयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य ,आईक्यूएसी (IQAC) कोऑर्डिनेटर एवं एनएसएस के नोडल पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। “सेमीनार हॉल” में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और आत्मसात किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की
”युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। नशा न केवल एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। प्रधानमंत्री जी के इस राष्ट्रव्यापी अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।
लाइव प्रसारण को लेकर कॉलेज के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने माना कि तकनीकी माध्यम से सीधे देश के प्रधान सेवक से जुड़ना और उनके प्रेरक विचारों को सुनना एक बेहद सकारात्मक अनुभव रहा।
इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक, एनएसएस के स्वयंसेवक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिए।






















